शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से सेंसेक्स 213, निफ्टी 81 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। 450 अंकों के दायरे में कारोबार के बीच डाओ सपाट बंद हुआ।

 IT शेयरों के कमजोर नतीजों से नैस्डैक में 2% की गिरावट देखी गई। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की मजबूत शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली भी देखी गई। हालाकि आखिरी में बाजार में निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ।

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 59,497 का निचला स्तर जबकि 59,960 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,654 का निचला स्तर जबकि 17,784 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 41,178 का निचला स्तर जबकि 41,512 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.36% या 213 अंक चढ़ कर 59,757 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (50) 0.46% या 81 अंक चढ़ कर 17,737 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 0.43% या 176 अंक चढ़ कर 41,299 पर बंद हुआ। सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 250 अंक संभला। निफ्टी 50 निचले स्तर से करीब 90 अंक सुधरा। निफ्टी बैंक में निचले स्तर से करीब 120 अंकों का सुधार देखा गया।

 निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में जेएस डब्लू स्टील 5.47%, हिंडाल्को 3.51%, टाटा स्टील 2.96% और पावर ग्रिड 2.47% तक चढ़ कर बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस 1.86%, बजाज फिनसर्व 1.66%, एशियन पेंट्स 1.34% और बजाज ऑटो 0.87% तक गिर कर बंद हुए।

बेहतर नतीजों से आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL) में 10.09% और सेंचुरी टेक्सटाइल 7.78% तक की तेजी देखी गई। वहीं बादशाह मसाले के अधिग्रहण और नतीजों से शेयर 3.18% तक की तेजी देखी गई। वहीं डेल्हीवेरी में गिरावट का दौर जारी है। शेयर 3.42% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में जिन शेयरों में तेजी देखने को मिली उसमें आरबीएल (RBL) बैंक 10.14%, एसजेवीएन (SJVN) 10.18%, फीनिक्स मिल्स 5.90% और टाटा मोटर्स डीवीआर (DVR) 5.97% तक चढ़ कर बंद हुए।

जिन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली उसमें ग्लैंड फार्मा 14.56%, फिलिप्स कार्बन ब्लैक लिमिटेड (PCBL) 8.19%, नायका 5.57% और राइट्स (RITES) 5.43% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 27 अक्टूबर, 2022)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"