शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 5700 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
बाजार खुलते ही निफ्टी (Nifty) 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया।
सुबह 9:40 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 76 अंक की कमजोरी के साथ 18,729 पर है। निफ्टी 19 अंक की गिरावट के साथ 5689 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.47% की बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.52% और बीएसई मिडकैप में 0.51% की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा कमजोरी आईटी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 3.99% नीचे है। सेंसेक्स के 11 शेयरों में गिरावट है, जबकि 18 शेयर में मजबूती है। सबसे ज्यादा कमजोरी इन्फोसिस में है। इसका शेयर 7.37% नीचे है। सन फार्मा का शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2012)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"