शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 95 अंक चढ़ा

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही।
खुदरा बिक्री के आँकड़ों में अप्रत्याशित वृद्धि से बाजार को फायदा पहुँचा। सिटीग्रुप के बेहतर तिमाही नतीजों से भी बाजार को बल मिला। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 95 अंक यानी 0.72% की मजबूती के साथ 13,424 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 20 अंक यानी 0.66% की बढ़त के साथ 3064 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 11 अंक यानी 0.81% की बढ़त के साथ 1440 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का नवंबर वायदा भाव 0.22 डॉलर गिर कर 91.63 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का नवंबर फ्यूचर 1.20 डॉलर की बढ़त के साथ 1,737.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2012)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"