शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) रहा सपाट

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार सपाट रहा। 
अमेरिकी आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजों में अप्रत्याशित गिरावट से बाजार में अस्थिरता रही। सितंबर महीने में घरों की बिक्री के आँकड़ों में वृद्धि से बाजार को मदद मिली। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 5 अंक यानी 0.04% के की मामूली बढ़त के साथ 13,557 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3 अंक यानी 0.10% के साथ 3104 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 6 अंक यानी 0.4% की हल्की बढ़त के साथ 1461 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में बढ़त रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का नवंबर वायदा भाव 0.06 डॉलर चढ़ कर 92.18 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का नवंबर फ्यूचर 2.60 डॉलर की कमजोरी के साथ 1,749.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2012)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"