शेयर मंथन में खोजें

मासिक निपटान के दिन लगातार 5वें दिन लुढ़का बाजार, निफ्टी 216, सेंसेक्स 617 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली।

 डाओ जोंस 400 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। रिकॉर्ड ऊंचाई से डाओ जोंस अब 1600 अंक नीचे आ गया है। नैस्डैक में 100 अंकों की कमजोरी रही। बढ़ती बॉन्ड यील्ड से बाजार पर दबाव दिखा। यूरोप के बाजार में 1% तक की कमजोरी रही। गिफ्ट निफ्टी की करीब 80 अंकों की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई।

सेंसेक्स ने 73,669 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 74,493 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने 22,417 का निचला स्तर तो 22,706 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.83% या 617 अंक गिर कर 73,885 पर बंद हुआ। निफ्टी 0.95% या 216 अंक गिर कर 22,488 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 48,313 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 49,044 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 0.37% या 181 अंक चढ़ कर 48,682 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से करीब 350 अंक फिसला। वहीं निफ्टी मिडकैप में करीब 700 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप में करीब 250 अंकों की गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में टाटा स्टील रहा जिसमें नतीजों के बाद 6.10% की गिरावट देखने को मिली। वहीं टेक महिंद्रा में 3.70% तक की कमजोरी दिखी। टाइटन भी 3.20% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। पावर ग्रिड भी 3.20% तक की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) 1.40%, ऐक्सिस बैंक 0.95%, एचडीएफसी बैंक (HDFC) 0.66% और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 0.50% तक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज पर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से की गई कार्रवाई का असर देखने को मिला और शेयर 12% के भारी गिरावट से बंद हुआ। इमामी के दमदार नतीजों से शेयर में 16% का उछाल देखने को मिला। शेयर बाजार में अपनी पारी की शुरुआत करने वाली कंपनी Awfis space की 13% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुई और आखिर में 9% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं सीजी पावर में 2.30% तक की बढ़त देखने को मिली। वहीं आज तीन बड़े ब्लॉक डील देखने को मिली। ब्लॉक डील के कारण आईआरबी इन्फ्रा 10%, केफिनटेक 9% गिर कर बंद हुआ। वहीं आर आर केबल 0.32% की मामूली गिरावट देखी गई। जिन शेयरों में नतीजों का असर देखने को मिला उसमें आरएचआई मैग्नेसिटा 12%,केएनआर कंस्ट्रक्शंस 7.5% तक की मजबूती के साथ बंद हुआ। वहीं जीएमआर एयरपोर्ट्स 7.20% और कमिंस इंडिया में 6.62% तक की कमजोरी दिखी।

जिन शेयरों में बड़ी खरीदारी देखने को मिली उसमें लिंडे इंडिया रहा जिसमें 9.50% तक की शानदार बढ़त दिखी। वहीं पेज इंडस्ट्रीज भी 4% तक के उछाल के साथ बंद हुआ। इंटर ग्लोब एविएशन के ब्रोकरेज अपग्रेड से 3.30% तक की बढ़त दिखी। थर्मैक्स के शेयर में 3.20% तक की मजबूती रही। जिन शेयरों में बिकवाली देखने को मिली उसमें ISGEC हैवी इंजीनियरिंग रहा जिसमें 16% तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली। मार्कसंस फार्मा में कमजोर नतीजों से 12.40% की गिरावट रही। ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स 10% और हिन्दुस्तान कॉपर 5.50% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 30 मई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"