शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान में खुल सकते हैं Sensex Nifty, गिफ्ट निफ्टी में तेजी

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (17 फरवरी) को हरे निशान में कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी आज सुबह 8.15 बजे 46.50 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.20% की बढ़त के साथ 22,976.50 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले शुक्रवार (14 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई थी। मगर दोनों सूचकांक असमंजस की स्थिति में नजर आये। शुरुआत से कारोबारी सत्र के समाप्त होने तक बाजार गैर-दिशात्मक व्यवहार करते हुए 10.30 बजे के आसपास फिसल कर लाल निशान में चले गये। इसके बाद पूरे सत्र में दोनों सूचकांकों में नरमी बनी रही और ये थोड़े सुधार के साथ लाल निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 102.15 अंकों की नरमी आयी और ये 0.44% टूट कर 22,929.25 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 199.76 अंक की सुस्ती के साथ 75,939.21 के स्तर पर आ गया और 0.26% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार दिखायी दे रहा है। जापान के निक्केई में 15.44 अंकों की मामूली बढ़त नजर आ रही है और ये 0.04% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 87.64 अंकों की उछाल है और ये 0.39% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 19.68 अंकों की तेजी है और ये 0.75% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 4.17 अंकों की उछाल नजर आ रही है और ये 0.12% के बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (14 फरवरी) को मिश्रित रुख दर्ज किया गया। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 32.26 अंकों की गिरावट आयी और ये 0.37% की नरमी के साथ 8,732.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 14.43 अंक जोड़ कर 8,178.54 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 98.60 अंकों की गिरावट के साथ 22,513.42 के स्तर पर आ गया और 0.44% की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (14 फरवरी) को मिश्रित रुख के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 165.35 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.37% के नुकसान के साथ 44,546.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.41% या 81.13 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 20,026.77 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 0.44 अंक या 0.01% जोड़ कर 6,114.63 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 17 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"