शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gift Nifty में सुस्ती, भारतीय बाजार में हो सकती है कारोबार की धीमी शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (21 मार्च) को कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 26.50 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और ये 0.11% की नरमी के साथ 23,174.50 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले गुरुवार (20 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में कारोबारी सत्र की शुरुआत की थी और पूरे दिन बाजार में तेजी बनी रही। बीच में तकरीनब 10.30 बजे के आसपास बाजार थोड़ा नरम हुए थे, लेकिन ये हरे निशान में बने रहे और जल्द संभले भी गये। इसके बाद दोनों सूचकांक ने पलट कर नहीं देखा और मजबूती के साथ हरे निशान में आगे बढ़ते रहे। शाम को सत्र समाप्ति तक 1 लगभग सवा फीसदी की बढ़त बना कर हरे निशान में कारोबारी सत्र समाप्त किया। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 283.05 अंकों की तेजी आयी और ये 1.24% जोड़कर 23,190.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई के सेंसेक्स में 899.01 अंक की उछाल आयी, ये 76,348.06 के स्तर पर आ गया और 1.19% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज भी मिलेजुले रुख के साथ कारोबार हो रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 138.54 अंकों की तेजी है और ये 0.37% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 175.93 अंकों की गिरावट है और ये 0.73% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 4.43 अंकों की बढ़त है और ये 0.17% जोड़कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 8.32 अंकों की नरमी नजर आ रही है और ये 0.24% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार गुरुवार (20 मार्च) को लाल निशान में बंद हुए। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 4.67 अंकों की मामूली नरमी आयी और ये 0.05% के अंतर के साथ 8,701.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 77.27 अंक टूटकर 8,094.20 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 288.91 अंकों की गिरावट के साथ 22,999.15 के स्तर पर आ गया और 1.26% के नुकसान के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी गुरुवार (20 मार्च) को गिरावट दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस में जहाँ 11.31 अंकों की नरमी आयी और यह 0.03% की मामूली सुस्ती के साथ 41,953.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.33% या 59.16 अंकों की गिरावट देखने को मिली और यह 17,691.63 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 12.40 अंक या 0.22% टूटकर 5,662.89 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 21 मार्च 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"