शेयर मंथन में खोजें

बाजार में आज फिर बना रिकॉर्ड,ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली से बाजार सपाट बंद

वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में सीमित दायरे का कारोबार रहा। डाओ जोंस और S&P 500 ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया। डाओ जोंस 61 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। नैस्डैक में 26 अंकों की मामूली बढ़त देखने को मिली।

 यूरोप के बाजारों में अच्छी बढ़त रही। एक दिन की छुट्टी के बाद खुले जापान के बाजार में तेजी देखी गई। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC)के गवर्नर Pan Gongsheng ने कहा कि RRR में 0.50% की कटौती की योजना है। साथ हीं स्टॉक मार्केट की मदद के लिए नए टूल्स को बाजार में उतारेगी। मॉनेटरी पॉलिसी और फिस्कल पॉलिसी में तालमेल पर फोकस रहेगा। MLF में 0.3%, तो वहीं LPR में 0.2-0.25% की कटौती की जाएगी। गिफ्ट निफ्टी की करीब 100 अंकों की तेजी के साथ शुरुआत हुई। गिफ्ट निफ्टी पहली बार 26,000 के पार निकला। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत हुई।

सेंसेक्स ने 84,716 का निचला स्तर तो 85,163 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.02% या 14 अंक गिर कर 84,914 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 25,887 का निचला स्तर तो वहीं 26,011 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी 0.01% या 1 अंक गिर कर 25,940 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 53,904 का निचला स्तर तो 54,248 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 0.25% या 137 अंक गिर कर 53,968 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप ने 60,850 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छुआ।
सेंसक्स जहां आज 85,000 के पार निकला तो वहीं निफ्टी ने 26,000 का स्तर पार किया। निफ्टी ने 54 दिनों में 25,000 से 26,000 का सफर तय किया। वहीं 23,000 से 24,000 तक पहुंचने में निफ्टी को 37 ट्रेडिंग सेशन लगे थे। निफ्टी ने 25,000 का स्तर पहली बार 1 अगस्त 2024 को छुआ था। चीन की ओर से राहत पैकेज के ऐलान से आज मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी। नाल्को 6.24%, टाटा स्टील 4.25%, एनएमडीसी 3.96%, हिन्डाल्को 3.95% और वेदांता में 3.77% का बड़ा उछाल दिखा।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में रिलायंस पावर रहा जिसमें प्रेफरेंशियल शेयर के जरिए फंड जुटाने की मंजूरी से 4.98% का उछाल रहा। वहीं ब्लॉक डील के कारण सफायर फूड्स में 6.79% की मजबूती दिखी। इसके अलावा स्ट्रेस्ड एसेट की बिक्री को मंजूरी से स्पंदना स्फूर्ति में हल्की तेजी दिखी। वहीं फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस की ओर से यूके की कंपनी Ascensos के अधिग्रहण से शेयर में 6 फीसदी का उछाल दिखा। ब्रोकरेज की ओर से डाउनग्रेड किए जाने से फ्यूजन फाइनेंस में 9 फीसदी तक की भारी गिरावट देखने को मिली।

(शेयर मंथन, 24 नवंबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"