
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (21 अप्रैल) को कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.15 बजे के आसपास 65.50 अंकों की नरमी नजर आ रही है और ये 0.27% की सुस्ती के साथ 23,835.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
इससे पहले गुरुवार (17 अप्रैल) को भारतीय बाजार में कारोबार की धीमी शुरुआत हुई थी। मगर, निम्न स्तरों पर खरीदारी आने से बाजार जल्द सँभल गये और तेजी के दायरे में लौट आये। इससे पहले तकरीबन दो घंटे के कारोबार में बाजार तेजी-मंदी के बीच झूलते दिखे। मगर 11 बजे के बाद दोनों सूचकांक ने अच्छी खरीदारी के साथ जोरदार वापसी की। इसके बाद बाजार न सुस्त हुए और न ठहरे और सत्र समाप्ति तक लगभग 2% की बढ़त बनाने में सफल रहे। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 414.45 अंकों की उछाल आयी और ये 1.77% जोड़कर 23,851.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 1508.91 अंक की बढ़त के साथ 78,553.20 के स्तर पर पहुँच गया और 1.96% की तेजी के साथ बंद हुआ।
एशिया के प्रमुख बाजार में आज मिलेजुले रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में आज जहाँ 429.93 अंकों का नुकसान है और ये 1.25% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज अवकाश के चलते कारोबार नहीं हो रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.92 अंकों की बढ़त है और ये 0.08% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 13.04 अंकों की तेजी है और ये 0.40% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है।
सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार गुरुवार (17 अप्रैल) को मिश्रित रुख के साथ बंद हुए। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 0.061 अंकों की मामूली तेजी आयी और ये 8,275.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 44.11 अंक टूटकर 7,285.86 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 105.16 अंकों के नुकसान के साथ 21,205.86 के स्तर पर आ गया, इसमें 0.49% की गिरावट रही।
अमेरिका के प्रमुख बाजार में गुरुवार (17 अप्रैल) को मिश्रित रुख के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 527.16 अंकों की गिरावट आयी और यह 1.33% की सुस्ती के साथ 39,142.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 0.13% या 20.71 अंक टूटकर 16,286.45 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 7.00 अंक या 0.13% की तेजी के साथ 5,282.70 के स्तर पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2025)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)
Add comment