शेयर मंथन में खोजें

रिकॉर्ड स्तर पर बाजार में मुनाफावसूली, ऊपरी स्तर से फिसलकर निफ्टी,सेंसेक्स बंद

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में चौतरफा खरीदारी रही। नैस्डैक पर लगातार सातवें दिन नया रिकॉर्ड बना।

IT और सेमीकंडक्टर शेयरों में दमदार खरीदारी दिखा। NVIDIA दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। NVIDIA का मार्केट कैप अब एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट से भी ज्यादा हो गया है।
S&P 500 ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। यूरोप के बाजारों में 0.5% तक की बढ़त रही। गिफ्ट निफ्टी की करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की रिकॉर्ड स्तर पर शुरुआत हुई। आज के कारोबार में निफ्टी, सेंसेक्स ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। कारोबार के आखिरी घंटे में निफ्टी बैंक ने भी रिकॉर्ड स्तर छुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप ने भी रिकॉर्ड स्तर छुआ। निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 150 अंक फिसलकर बंद हुआ। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 500 अंक फिसलकर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से करीब 550 अंक फिसलकर बंद हुआ।

सेंसेक्स ने 76,955 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 77,851 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने 23,413 का निचला स्तर तो 23,464 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.05% या 36 अंक चढ़ कर 77,337 पर बंद हुआ। निफ्टी 0.18% या 42 अंक गिर कर 23,516 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 50,442 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 51,957 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 1.90% या 957 अंक चढ़ कर 51,398 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप में करीब 80 अंकों की गिरावट रही। वहीं निफ्टी मिडकैप करीब 540 अंकों के नुकसान

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में टाइटन रहा जिसमें 3.50% का नुकसान देखने को मिला। इसके अलावा लार्सन ऐंड टूब्रो 3%, भारती एयरटेल 2.70% और हिन्डाल्को 2.66% तक की गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) 3.22%, ऐक्सिस बैंक 2.7%, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) 2% और कोटक बैंक 1.20% तक की मजबूती के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में फिनो पेमेंट बैंक रहा जिसमें 20% का नुकसान दिखा। डेल्टा कॉर्प में 11% की तेजी दिखी। सरकार की ओर से फर्टिलाइजर पर जीएसटी खत्म करने की खबर से आरसीएफ (RCF) में 7% तक की बढ़त देखी गई। इंडस टावर में ब्लॉक डील से शेयर 3.20% तक के नुकसान के साछ बंद हुए। जिन शेयरों में बड़ी खरीदारी देखने को मिली उसमें रहा जिसमें ईआईडी पैरी (EID Parry) 10.50% तक की शानदार बढ़त दिखी। वहीं सांदूर मैंगनीज 10%, जुबिलेंट इंग्रेविया 8.50% और चंबल फर्टिलाइजर 6.30% तक की शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। जिन शेयरों में बिकवाली देखने को मिली उसमें मन इंडस्ट्रीज रहा जिसमें 6% की गिरावट देखने को मिली। वहीं मझगांव डॉक 5%, क्विक हील टेक्वोनॉजी 4.60% और फीनिक्स मिल्स 4.80% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

 (शेयर मंथन, 19 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"