
राफे रजा : मेरे पास ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के 2000 शेयर 92 रुपये के भाव पर हैं। इसमें क्या करें?
Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में ताबड़तोड़ गिरावट चल रही है। कंपनी की बिक्री वृद्धि बिलकुल सपाट है। इसके अलावा कंपनी को दिसंबर तिमाही में कुछ मुनाफा जरूर हुआ है, लेकिन उसके पहले तगड़ा घाटा हुआ था। ये स्टॉक ओवरसोल्ड है, तो शॉर्ट कवरिंग आ सकती है। इसके भाव तब 58-60 रुपये के स्तर तक जाने का अनुमान है। हालाँकि इसके बाद इसमें गिरावट का अगला दौर शुरू हो सकता है।
(शेयर मंथन, 17 मार्च 2025)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)