शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 218, सेंसेक्स 663 अंक गिरकर बंद

वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजाीर में कल एक मिला जुला कारोबार देखने को मिला। 300 अंकों के दायरे में कारोबार के बीच डाओ जोंस 140 अंक लुढ़ककर बंद हुआ।

 जून के बाद पहली बार डाओ जोंस में लगातार 4 दिनों की गिरावट दिखी।टेस्ला में तेजी से नैस्डैक 0.75% चढ़ कर बंद हुआ। यूरोप के बाजारों में अच्छी बढ़त दिखी। गिफ्ट निफ्ट की सपाट शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत हुई।

सेंसेक्स ने 79,138 का निचला स्तर तो 80,253 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.83% या 663 अंक गिर कर 79,402 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 24,074 का निचला स्तर तो वहीं 24,440 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी 0.90% या 218 अंक गिर कर 24,181 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 51,382 का निचला स्तर तो 51,501 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 1.44% या 744 अंकों की गिरावट के साथ 50,787 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप में 1072 अंकों की भारी कमजोरी दिखी। बाजार ढाई महीने के निचले स्तरों पर बंद हुआ। आईटीसी के नतीजों से केवल एफएमसीजी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ।

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक रहा जिसमें कमजोर नतीजों का असर दिखा और शेयर 18.63% तक के भारी नुकसान के साथ बंद हुआ। वहीं बीपीएसीएल भी कमजोर नतीजों से 4.71% तक की गिरावट के साथ बंद हुआ। श्रीराम फाइनेंस 4.70% और अदाणी एंटरप्राइजेज 4.83% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में आईटीसी रहा जिसमें नतीजों के असर के तौर पर 2.25% तक की बढ़त दिखी। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से अमिताभ चौधरी को अगले 3 साल तक के लिए नियुक्ति को मंजूरी मिलने से ऐक्सिस बैंक में 1.88%, ब्रिटानिया 1.02% और डिवीज लैब 0.77% तक की बढ़त के साथ बंद हुए।

नतीजों के असर के तौर पर जिन शेयरों में गिरावट दिखी उसमें पूनावाला फिनकॉर्प रहा जिसमें 17.19% की भारी गिरावट दिखी। वहीं डिक्सन टेक भी 7.43%, ग्लेनमार्क लाइफ 9.86% और एचपीसीएल (HPCL) 7.99% तक की गिरावट के साथ बंद हुआ। सरकारी शेयरों में आज भारी दबाव देखने को मिला। भेल (BHEL) 4.60%, ऑयल इंडिया 4.88%, न्यू इंडिया एश्योरेंस 3.95% और पीएफसी 3.31% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। इसके अलावा जिन शेयरों में गिरावट दिखी उसमें बंधन बैंक 6.89%, बीएसई 6.06%, सेल (SAIL) 4.82% और जीएमआर एयरपोर्ट्स 4.48% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। जिन शेयरों में खरीदारी दिखी उसमें लॉरस लैब 4.14%, इंडियन होटल्स 3.64%, थर्मैक्स 4.77% और टोरेंट फार्मा 3.36% तक की बढ़त के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"