शेयर मंथन में खोजें

सुस्‍ती के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, Gift Nifty में मामूली नरमी

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्‍ताह की शुरुआत सोमवार (01 जुलाई) को सुस्‍ती के साथ हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 8.00 अंकों की मामूली नरमी दिखायी दे रही है और ये 0.03% के अंतर के साथ 24,112.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (28 जून) को हरे निशान में कारोबार की शुरुआत देखने को मिली थी। बाजार तकरीबन 12 बजे तक मजबूती के साथ आगे बढ़ते रहे। मगर इसके बाद मुनाफावसूली के दबाव में फिसल कर लाल निशान में चले गये। इसके बाद कुछ समय तक लाल और हरे निशान के बीच झूलने के बाद बाजार एक बार फिर तेजी के दायरे में लौटे। लेकिन तकरीबन तीन बजे के आसपास दोनों सूचकांक फिर से लाल निशान में चले गये और हल्‍की गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 33.90 अंकों की सुस्‍ती आयी और ये 24,010.60 के स्तर पर पहुँच गया, ये 0.14% टूट कर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 210.45 अंकों नरमी के साथ 79,032.73 के स्तर पर पहुँच गया, ये 0.27% गिर कर बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार आज तेजी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में 104.32 अंकों की तेजी है और ये 0.26% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 2.14 अंकों की मामूली तेजी है और ये 0.012% के अंतर के साथ सपाट नजर आ रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.15 अंकों की उछाल है और ये 0.11% तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी आज 2.82 अंकों की मामूली बढ़त है और ये 0.10% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (28 जून) को कारोबार में मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 15.56 अंकों की नरमी आयी और ये 0.19% टूट कर 8,164.12 के स्‍तर पर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में भी 51.32 अंकों की सुस्‍ती आयी और ये 7,479.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 24.90 अंक की तेजी के साथ 18,235.45 के स्तर पर पहुँच गया और 0.14% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (28 जून) को नरमी के साथ बंद हुए थे। डॉव जोंस में 45.20 अंकों की मामूल नरमी रही और ये 0.12% टूट कर 39,118.86 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सर्वाधिक 0.76% या 134.85 अंकों की गिरावट आयी और यह 17,723.83 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 22.39 अंक या 0.41% के नुकसान के साथ 5,460.48 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 01 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"