शेयर मंथन में खोजें

साप्ताहिक निपटान के दिन सीमित दायरे में कारोबार के बीच बाजार सपाट बंद

वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में कल भारी गिरावट दिखी। डाओ जोंस तीसरे दिन गिरावट के साथ डाओ 400 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। डाओ जोंस में 5 हफ्तों में सबसे बड़ी गिरावट रही। बढ़ती बॉन्ड यील्ड से दबाव दिखा।

 IT शेयरों में भारी बिकवाली से नैस्डैक 1.6% फिसला। नैस्डैक करीब 300 अंक गिर कर बंद हुआ। यूरोप के बाजार गिरावट पर बंद हुए। गिफ्ट निफ्ट की हल्की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत हुई।

सेंसेक्स ने 79,813 का निचला स्तर तो 80,260 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.02% या 17 अंक गिर कर 80,065 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 24,341 का निचला स्तर तो वहीं 24,480 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी 0.15% या 36 अंक गिर कर 24,399 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 51,202 का निचला स्तर तो 51,781 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 0.57% या 292 अंकों की बढ़त के साथ 51,531 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप में 184 अंकों की कमजोरी दिखी।

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एचयूएल (HUL) रहा जिसमें कमजोर नतीजों का असर दिखा और शेयर 5.80% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। एफएमसीजी इंडेक्स तीन महीने के निचले स्तर पर लुढ़क गई। इसका असर नेस्ले पर भी दिखा और शेयर 2.94% गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं एसबीआई लाइफ 4.70% और हिन्डाल्को 3.68% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट रहा जिसमें 2.70% तक की बढ़त दिखी। वहीं श्रीराम फाइनेंस 1.48%, टाइटन 1.29% और ग्रासिम इंडस्ट्रीज 1.27% तक की बढ़त के साथ बंद हुए।

नतीजों के कारण जिन शेयरों में एक्शन दिखा उसमें एलटी फूड्स 13.30%, कोलगेट 3.55% और वीआईपी इंडस्ट्रीज 7.17% तक की भारी गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं अच्छे नतीजों से पीरामल फार्मा में 17.36% तक का बड़ा उछाल देखने को मिला। एस्कॉर्ट्स कुबोटा और सोना बीएल डब्लयू प्रिसिजन के बीच रेलवे कारोबार को लेकर हुए सौदों का असर दोनों शेयरों पर दिखा। एस्कॉर्ट्स कुबोटा 5.58% गिरावट के साथ बंद हुआ वहीं जबकि सोना बीएल डब्लयू प्रिसिजन 13.25% तक के बड़े उछाल के साथ बंद हुआ। वहीं सियाराम सिल्क के नतीजे, अंतरिम डिविडेंड और बोनस पर 26 अक्तूबर को बैठक के कारण शेयर में 7.23% तक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं अंबर एंटरप्राइजेज में 2.39% तक का नुकसान देखने को मिला।
इसके अलावा केपीआईटी टेक 13.69%, डॉ. लाल पैथलैब्स 6.35%, एचओईसी (HOEC) 5.53% और बिड़लासॉफ्ट टेक 5.32% तक की कमजोरी देखी गई। वहीं अच्छे नतीजों से एस्टर डीएम हेल्थ 10.31% चढ़ कर बंद हुआ। वहीं अदाणी टोटल गैस 7.78% तक की मजबूती के साथ बंद हुआ। रेलटेल में ऑर्डर मिलने का असर दिखा और शेयर 4.36% और सिंजिन इंटरनेशनल 5.13% तक की बढ़त दिखी।

(शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"