शेयर मंथन में खोजें

Gift Nifty समेत दुनियाभर के बाजारों के तेजी, भारतीय बाजार आज छायेगी हरियाली

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (17 मार्च) को हरियाली के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 19.00 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.08% की उछाल के साथ 22,580.00 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले गुरुवार (13 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले और अच्छी शुरुआती बढ़त बनाने में सफल रहे। हालाँकि आधे दिन का कारोबार होन तक ये तेजी कायम नहीं रख पाये और नरमी की राह पकड़ ली। कुछ समय तक सपाट रहने के बाद दो बजे के आसपास दोनों सूचकांक गिरावट की चपेट में आ गये। इसके बाद इन्हें सँभलने का अवसर नहीं मिला और ये लाल निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 73.30 अंकों की नरमी आयी और ये 0.33% टूटकर 22,397.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई के सेंसेक्स में 200.85 अंक की गिरावट आयी, ये 73,828.91 के स्तर पर आ गया और 0.27% की सुस्ती के साथ बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज तेजी का रुख दिखायी दे रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 422.14 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 1.13% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 323.07 अंकों की बढ़त है और ये 1.35% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 37.28 अंकों की बढ़त है और ये 1.45% जोड़कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 13.96 अंकों की उछाल नजर आ रही है और ये 0.41% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार शुक्रवार (14 मार्च) को एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 89.77 अंकों की तेजी आयी और ये 1.04% की बढ़त के साथ 8,632.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 90.07 अंक जोड़कर 8,028.28 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 419.68 अंकों की उछाल के साथ 22,986.82 के स्तर पर आ गया और 1.83% की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (14 मार्च) को तेजी के रुख के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 674.62 अंकों की तेजी आयी और यह 1.65% की उछाल के साथ 41,488.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 2.61% या 451.07 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 17,754.09 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 117.42 अंक या 2.13% जोड़कर 5,638.94 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 17 मार्च 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"