
दोपहर करीब 12 बजे शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी दिख रही है।
12 बजे के आस-पास बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 296.50 अंकों या 0.82% की गिरावट के साथ 35,713.34 और एनएसई (NSE) का निफ्टी 50 (Nifty 50) 99 अंकों या 0.92% की कमजोरी के साथ 10,695.95 पर है। इस बीच सुबह से एनएसई पर 58 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का निचला स्तर छूआ है।
इन शेयरों में ऐम्टेक ऑटो, एशियन होटल्स, एशियन ग्रेनिटो, देना बैंक, गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स और गुजरात पीपावाव शामिल हैं। वहीं टाटा स्टील, हिंदुस्तान कंपोजिट्स, खादिम इंडिया, एलईईएल इलेक्ट्रिकल्स, लक्स इंडस्ट्रीज, रैम्को सिस्टम्स, स्टील स्ट्रिप्स और सुप्रीम पेट्रोकेम ने भी 52 हफ्तों का निचला स्तर छुआ है।
हालाँकि कई शेयर ऐसे भी हैं, जो बाजार में बिकवाली के बावजूद अपने 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़े हैं। इनमें आरती इंडस्ट्रीज, लिंडे इंडिया, नीला स्पेसेज, साकुमा एक्सपोर्ट्स और टोरेंट फार्मा शामिल हैं। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)
Add comment