शेयर मंथन में खोजें

Sensex Nifty में आज भी नरमी के साथ कारोबार के संकेत, लाल निशान में गिफ्ट निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (21 फरवरी) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी आज सुबह 8.10 बजे 53.00 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और ये 0.23% के नुकसान के साथ 22,862.50 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले गुरुवार (20 फरवरी) को भी भारतीय शेयर बाजार तीव्र गिरावट के साथ खुले और पूरे कारोबारी सत्र के दौरान नरमी के दायरे में बने रहे। भारतीय बाजार पिछले कई सत्र से लगातार बिकवाली का दबाव झेल रहे हैं। कल भी बाजार शुरुआती एकदिनी करेक्शन के चलते 10 बजे के आसपास दिन के निम्न स्तर पर पहुँच गये थे। इन स्तरों से बाजार संभले, मगर बहुत सुधार नहीं आया। इसके बाद बाजार स्थिर गति से चलते हुए लाल निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 19.75 अंकों की नरमी आयी और ये 0.09% टूट कर 22,913.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 203.22 अंक की सुस्ती के साथ 75,735.96 के स्तर पर आ गया और 0.27% के अंतर के साथ बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज मिलेजुले रुख के साथ कारोबार दिखायी दे रहा है। जापान के निक्केई में 41.30 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.11% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 511.01 अंकों की उछाल है और ये 2.26% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 2.66 अंकों की नरमी है और ये 0.10% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 5.69 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.17% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में भी गुरुवार (20 फरवरी) को कारोबार में मिश्रित रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 49.56 अंकों की गिरावट आयी और ये 0.57% की सुस्ती के साथ 8,662.97 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 12.04 जोड़ कर 8,122.58 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 118.98 अंकों के नुकसान के साथ 22,314.65 के स्तर पर आ गया और 0.53% टूट कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में गुरुवार (20 फरवरी) को गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 450.94 अंकों की गिरावट आयी और यह 1.01% के नुकसान के साथ 44,176.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.47% या 93.89 अंकों की नरमी दर्ज की गयी और यह 19,962.36 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 26.63 अंक या 0.43% टूट कर 6,117.52 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 20 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"