
आजकल शेयर बाजार के सितारे गर्दिश में नजर आ रहे हैं। एक तरफ बाजार में पहले से सूचीबद्ध दिग्गत शेयर खस्ताहाल हैं, वहीं हाल के दिनों में आये प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का हाल तो और भी बुरा है। ज्यादातर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं, तो कुछ के दाम लिस्टिंग भाव से आधे रह गये हैं।
खुदरा निवेशक इनमें बुरी तरह से फंस चुका है। लेकिन अब बाजार के सामान्य होने का इंतजार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। तो आइये आज जानते हैं कुछ ऐसी कंपनियों के बारे में जिनके मूल्यांकन महँगे थे और उनके निवेशक अब माथा पकड़ कर बैठे हैं।
मुथूट माइक्रोफिन
इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम आता है मुथूट माइक्रोफिन का, जिसका आईपीओ 2023 में आया था। 291 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कंपनी ने 1350 करोड़ रुपये जुटाए थे। लेकिन अब 2025 में शेयर का भाव आधा हो चुका है।
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक
इसका आईपीओ भी 2023 में आया था। स्टॉक 69 रुपये के भाव पर नवंबर में सूचीबद्ध हुआ था। जनवरी 2024 में भाव एक बार 71 रुपये के पार निकला था। लेकिन उसके बाद से लगातार गिर ही रहा है। वहीं, अब इसके शेयर का भाव अपने आईपीओ मूल्य से भी आधा हो चुका है।
आइडिया फोर्ज
इसका आईपीओ भी 2023 में आया था। कंपनी ने 672 रुपये के भाव पर अपने शेयर पेश किये थे। पिछले साल 26 फरवरी को इसके प्रति शेयर का भाव 886 रुपये के शिखर पर पहुँचने के बाद ऐसा फिसला कि संभल नहीं पाया। अब ये शीर्ष से भी 500 रुपये से ज्यादा नीचे फिसल चुका है।
2025 के आईपीओ का हाल
2025 में अब तक 8-9 आईपीओ आ चुके हैं, जिसमें से आधे गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसमें से भी सबसे ज्यादा गिरावट इंडो फार्म इक्विपमेंट और लक्ष्मी डेंटल में देखने को मिल रही है। दोनों ही लिस्टिंग के बाद से अब तक करीब 11% पिट चुके हैं।
कंपनी गिरावट
डेंटा वॉटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशन 1.43%
स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स 8.52%
लक्ष्मी डेंटल 10.61%
इंडो फार्म इक्विपमेंट 10.88%
2024 के दिग्गज आईपीओ का हाल
साल 2024 में कुल 93 कंपनियों के आईपीओ आये थे। इसमें से स्विगी और ह्यूंदै मोटर्स इंडिया के बहु प्रतीक्षित आईपीओ भी थे। लेकिन इनमें से करीब आधे आईपीओ लाल निशान में दिखायी दे रहे हैं। जैसे कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक और जुनिपर होटल्स का शेयर करीब 40% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है तो पॉपुलर व्हिकिल्स सर्विसेज का शेयर तो लगभग 60% तक टूट चुका है। स्विगि और ह्यूंदै मोटर्स इंडिया का शेयर भी करीब 10% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। यहाँ तक कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का शेयर भी लाल निशान में पहुँच गया है।
कंपनी गिरावट (%)
कैरारो इंडिया 50%
कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स 25%
डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स 10%
प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट 2%
सुरक्षा डायग्नोस्टिक 32%
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी 1%
एसीएमई सोलर होल्डिंग्स 37%
स्विगी 13%
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर 8%
गोदावरी बायोरिफाइनरीज 45%
दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया 29%
ह्यूंदै मोटर इंडिया 8%
वेस्टर्न कैरियर्स (इंडिया) 45%
नॉर्दर्न आर्क कैपिटल 34%
क्रॉस 29%
टॉलिन्स टायर्स 40%
श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी 26%
बाजार स्टाइल रिटेल 51%
ईसीओएस (इंडिया) मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी 37%
सरस्वती साड़ी डिपो 35%
ब्रेनबीज सॉल्यूशंस 13%
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी 20%
सीगल इंडिया 33
अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स 23%
एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स 1%
व्रज आयरन एंड स्टील 19%
स्टेनली लाइफस्टाइल 22%
अक्मे फिनट्रेड इंडिया 41%
जेएनके इंडिया 2%
क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज 35%
पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज 57%
गोपाल स्नैक्स 28%
आर के स्वामी 23%
जीपीटी हेल्थकेयर लिमिटेड 23%
जुनिपर होटल्स लिमिटेड 35%
एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस लिमिटेड 2%
राशी पेरिफेरल्स लिमिटेड 8%
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड 4%
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड 38%
(शेयर मंथन, 18 फरवरी 2025)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)