शेयर मंथन में खोजें

गिफ्ट निफ्टी में नरमी, Sensex-Nifty में आज देखने को मिल सकता है सतर्क कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन (11 दिसंबर) को सतर्क कारोबार के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 4 अंकों की नरमी नजर आ रही है और ये 0.02% के अंतर के साथ 21072 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (08 दिसंबर) को भी भारतीय बाजार तेजी के साथ खुले थे। दोनों सूचकांक में पूरे दिन काफी उतार-चढ़ाव बना रहा और दो बजे के आसपास ये फिसल कर लाल दायरे में भी पहुँच गये थे। हालाँकि इन स्तरों से बाजार संभले और मजबूत वापसी दर्ज की। बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी थी, जबकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली बनी रही। इसके बावजूद सूचकांक हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। निफ्टी में 68.25 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.33% की तेजी के साथ 20,969.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 303.91 अंकों की बढ़त देखने को मिला और यह 69,825.60 के स्तर पर पहुँच गया, इसने 0.44% जोड़े।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार में आज मिलाजुला रुख के साथ कारोबार हो रहा है। जापान के निक्केई के अलावा अन्य सभी बाजार लाल निशान में नजर आ रहे हैं। निक्केई में 509.75 अकों की उछाल है और यह 1.55% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 285.31 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 1.75% टूट कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 4.25 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और यह 0.17% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 27.91 अंकों की गिरावट है और यह 0.94% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार शुक्रवार (08 दिसंबर) को बढ़त के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 40.75 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 0.54% की तेजी के साथ 7,554.47 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.30% की बढ़त के साथ 7,526.55 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.78% की तेजी आयी और यह 16,759.22 के स्तर पर पहुँच गया, इसने 130.23 अंक जोड़े।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (08 दिसंबर) को तेजी का रुख दर्ज किया गया था। डॉव जोंस में 130.49 अंक की तेजी दर्ज की गयी और यह 0.36% जोड़ कर 36,247.87 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.45% या 63.98 अंक की उछाल देखने को मिली और यह 14,403.97 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 18.78 अंक या 0.41% की बढ़त के साथ 4,604.37 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"