
कंवर बीर सिंह : मैंने जिलेट इंडिया के शेयर 8000 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इस कंपनी का भविष्य कैसा है?
Expert Shomesh Kumar: जिलेट कंपनी और स्टॉक दोनों बहुत अच्छे हैं। शेयर में यही दिक्कत थी कि ये बहुत ज्यादा महँगा हो गया था। अब इसके भाव जिस स्तर पर हैं, वो काफी हद तक ठीक है। ये स्टॉक अगर 50 गुना पीई के नीचे मिले, तो दिक्कत नहीं है क्योंकि ये उच्च प्रतिफल वाला कारोबार है। ये इन स्तरों के आसपास मिले, तो इसे जोड़ना चाहिए। इसे भी एक तरह उपभोग की कहानी का हिस्सा मानें। इसमें 8700 रुपये के ऊपर सकारात्मक तेजी लौट आयेगी।
(शेयर मंथन, 06 मार्च 2025)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)