शेयर मंथन में खोजें

7.6 करोड़ ईपीएफओ सदस्यों के लिए बड़ी खबर, पीएफ की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

कर्मचारियों के भविष्य निधि संगठन ने 2024-25 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे 8.25% पर ही रखने का फैसला किया गया है। इससे 7 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों को लाभ मिलेगा। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्ट्रीज की बैठक में यह फैसला लिया गया।

ईपीएफओ के निर्णय लेने वाले सर्वोच्च निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। अब यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास भेजा जायेगा, जिसकी मंजूरी के बाद खाताधारकों के पीएफ अकाउंट में ब्याज की रकम हस्तांतरित की जायेगी। सभी नौकरीशुदा कर्मचारियों के बेसिक वेतन का 12% हिस्सा ईपीएफ खाते में जमा किया जाता है। संस्थान भी इसके समतुल्य राशि कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करता है।

इससे पहले संकेत मिल रहे थे कि पीएफ के लिए ब्याज दर में कटौती की जा सकती है। इसकी वजह यह है कि शेयर बाजार और बॉन्ड यील्ड से ईपीएफओ की कमाई में गिरावट आयी है। हालाँकि, ऐसा नहीं हुआ और ब्याज दर को बरकरार रखा गया है। पिछली बार पीएफ पर ब्याज दर को बढ़ाकर 8.25% किया गया था। उससे पहले 2022-23 में 8.15% की दर से ब्याज दिया गया था।

कब-कब बदली ब्याज दर

1952-53 में ईपीएफओ की ब्याज दर 3% थी जो 1989-90 में बढ़कर 12% तक पहुँच गयी, जो अब तक की सबसे अधिक ब्याज दर थी। वहीं 2001-02 में यह घटकर 9.5% हो गयी। फिर साल 2005-06 में यह 8.5% हो गयी। इसके बाद 2010-11 में ब्याज दर 9.50% और 2011-12 ब्याज दर 8.25% थी, जबकि 2021-22 में ब्याज दर सबसे कम 8.10% तक पहुँच गयी थी।

ऐसे चेक करें बैलेंस

अपने पीएफ खाते का बैलेंस आप अब घरे बैठे भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाना होगा। यहाँ ई-पासबुक पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा और फिर आपको पीएफ खाते से जुड़ी जानकारियाँ नजर आयेगी। यहाँ आपको मेंबर आईडी दिखेगी। इसे सेलेक्‍ट करने पर आपको E-Passbook पर अपना पीएफ बैलेंस दिखने लगेगा। इस तरह आप अपने खाते का बैलेंस चेक कर पायेंगे।

(शेयर मंथन, 01 मार्च 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"