
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार को मानक सूचकांक में सकारात्मक गति जारी रहने के साथ निफ्टी 73 अंक ऊपर, जबकि सेंसेक्स 148 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए।
क्षेत्रों में रक्षा सूचकांक ने शानदार प्रदर्शन किया, इसमें लगभग 5% की बढ़त आयी, जबकि आईटी सूचकांक सबसे ज्यादा 1% टूट गया। तकनीकी तौर से भरोसेमंद अपट्रेंड तेजी के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों पर सीमित दायरे में गतिविध का अनुभव किया जा रहा है।
इसने दैनिक चार्ट पर तेजी की छोटी केंडल बनायी है, जो तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिश्चितता का संकेत दे रही है। हमारा मानना है कि छोटी अवधि में बाजार की बनावट सकारात्मक पक्ष में है, मगर अस्थायी रूप से अधिक खरीदारी के कारण, हमें अगले कुछ दिनों तक सीमित गतिविधि देखने को मिल सकती है।
दैनिक कारोबारियों के लिए 22800-22720/75200-75000 पर मुख्य समर्थन क्षेत्र है, जबकि 23000-23100/78800-76000 के स्तर तेजड़ियों के लिए महत्वपूर्ण प्रतिरोध क्षेत्र की तरह काम कर सकते हैं। 22700/75000 के नीचे की गिरावट अपट्रेंड को कमजोर करेगी। निफ्टी अगर 22900/22850 के स्तर की तरफ करेक्ट करता है तो इसे खरीदने की रणनीति बनानी चाहिए। इसके लिए 22700 के स्तर पर स्टॉपलॉस रखें।
बैंक निफ्टी में 48800 के स्तर पर पूर्व प्रतिरोध अब मुख्य समर्थन की तरह काम करेगा। 49700/49500 के स्तरों के बीच खरीदने की रणनीति होनी चाहिए और इसके लिए 48800 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगायें। प्रतिरोध 50000 और 50200 के स्तर पर होगा।
(शेयर मंथन, 20 मार्च 2025)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)
Add comment