शेयर मंथन में खोजें

लाल निशान में कारोबार शुरू कर सकते हैं Sensex-Nifty, गिफ्ट निफ्टी में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (24 जुलाई) को लाल निशान में कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 35.50 अंकों की गिरावट दिखायी दे रही है और ये 0.15% के अंतर के साथ 24,401.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले मंगलवार (23 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ खुले थे, मगर जल्द की फिसल कर लाल निशान में चले गये। बजट शुरु होने के बाद एक बार फिर बाजार तेजी के दायरे में लौटे। मगर दोबारा बिकवाली के दबाव में टूट गये। बाजार में कल तकरीबन 12.30 के आसपास तीव्र गिरावट आयी, हालाँकि यहाँ से जल्द वापसी आने से ये संभल गये और मामूली सुस्ती के साथ लाल निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 30.20 अंकों की गिरावट आयी और ये 24,479.05 के स्तर पर पहुँच गया, ये 0.12% के नुकसान के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 73.04 अंक टूट कर 80,429.04 के स्तर पर पहुँच गया, ये भी 0.09% फिसल कर बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार आज लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जापान के निक्केई में 85.55 अंकों की सुस्ती है और ये 0.22% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में भी 57.85 अंकों की सुस्ती है और ये 0.33% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 1.74 अंकों की मामूली गिरावट है और ये 0.06% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 12.23 अंकों की नरमी है और ये 0.42% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार मंगलवार (23 जुलाई) को मिलाजुला रुख के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 31.41 अंकों की सुस्ती आयी और यह 0.38% की नरमी के साथ 8,167.37 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में भी 23.29 अंकों फिसल कर 7,598.63 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 15.63 अंकों की उछाल के साथ 18,557.70 के स्तर पर आ गया और 0.81% जोड़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में मंगलवार (23 जुलाई) को गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस में 57.35 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.14% के नुकसान के साथ 40,358.09 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में भी 0.06% या 10.22 अंकों की सुस्ती देखने को मिली और यह 17,997.35 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 8.67 अंक या 0.16% टूट कर 5,555.74 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 24 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"