शेयर मंथन में खोजें

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी जारी - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप क्षेत्र और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की उम्मीद है।

तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना हैं।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, पश्चिम तमिलनाडु और लक्षद्वीप द्वीप पर भारी बारिश हुई। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश देखी गयी। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश तट, अरुणाचल प्रदेश और असम के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इंडो गंगेटिक प्लेन्स पर कोहरा देखा गया।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
चक्रवात गज केरल तट और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर डिप्रेशन के रूप में आ गया था और वर्तमान में लक्षद्वीप द्वीप से लगभग 200 किमी पूर्व/दक्षिण पूर्व में स्थित है। यह डीप डिप्रेशन में बदल सकता है और एक बार फिर चक्रवात में भी तब्दील हो सकता है। मलय प्रायद्वीप और आस-पास के हिंद महासागर पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अगले 24 घंटों के दौरान निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। असम और आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर स्थित है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"