शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में कुछ जगह बारिश की संभावना, दिल्ली में प्रदूषण खराब श्रेणी में बरकरार - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है।

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में एक-दो जगह पर बारिश होने के आसार हैं। शेष सभी भागों में मौसम शुष्क रहेगा। दिल्ली में प्रदूषण फिलहाल खराब श्रेणी में ही बना रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश पर भारी वर्षा हुई है। तटीय तमिलनाड़ु और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। आंतरिक तमिलनाडु और केरल पर कुछ-कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है। साथ ही एक-दो जगह पर मध्यम वर्षा भी दर्ज की गयी। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और रायलसीमा पर एक-दो जगह हल्की वर्षा हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, छतीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब के कुछ भागों और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमानों में कमी आयी है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहा है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी असम पर बना हुआ है। एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोंकण और साथ लगे दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र पर देखा जा सकता है। एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और साथ लगे हिन्द महासागर पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से कोमोरिन क्षेत्र होते हुए केरल तट तक जा रही है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"