शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Sensex Nifty हरे निशान में कर सकते हैं कारोबार शुरू, गिफ्ट निफ्टी में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (24 फरवरी) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 78.00 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.34% की बढ़त के साथ 22,693.00 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले शुक्रवार (21 फरवरी) को भी भारतीय शेयर बाजार नरमी के साथ खुले थे और पूरे कारोबारी सत्र के दौरान लाल निशान में बने रहे। पिछले कई सत्र से लगातार बिकवाली का दबाव झेल रहे में शुक्रवार को भी बाजार लाल ही रहे। मजबूत संकेतों आभाव में दोनों सूचकांक में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार संभलने की कोशिश कर रहे हैं, मगर धारणा कमजोर होने की वजह से ये दायरे में बने हुए हैं। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 117.25 अंकों की नरमी आयी और ये 0.51% टूट कर 22,795.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 424.90 अंक की सुस्ती के साथ 75,311.06 के स्तर पर आ गया और 0.56% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज भी मिलेजुले रुख के साथ कारोबार दिखायी दे रहा है। जापान के निक्केई में आज अवकाश के चलते कारोबार नहीं हो रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 39.90 अंकों की उछाल है और ये 0.17% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 16.39 अंकों की नरमी है और ये 0.62% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 2.18 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और ये 0.06% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में भी शुक्रवार (21 फरवरी) को कारोबार में मिश्रित रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 3.60 अंकों की गिरावट आयी और ये 0.04% की सुस्ती के साथ 8,659.37 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 31.93 जोड़ कर 8,154.51 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 27.09 अंकों के नुकसान के साथ 22,287.56 के स्तर पर आ गया और 0.12% टूट कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (21 फरवरी) को गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 748.63 अंकों की गिरावट आयी और यह 1.69% के नुकसान के साथ 43,428.02 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में सर्वाधिक 2.20% या 438.36 अंकों का नुकसान देखने को मिला और यह 19,524.01 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 104.39 अंक या 1.71% टूट कर 6,013.13 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 24 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"