
मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
साथ ही तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। वहीं जम्मू-कश्मीर, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय में एक-दो जगह पर होने की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश दर्ज की गयी। इसके इलावा तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण-तटीय तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में एक-दो जगह पर हल्की वर्षा हुई। महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट मापी गयी है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान और इसके आस-पास के इलाकों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के उतरी भागों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी बंगाल कि खाड़ी पर है। इन दोनों चक्रवातों के बीच में एक ट्रफ रेखा देखी जा सकती है, जो की पूर्वी-तट से सटी हुई है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र लक्षद्वीप पर देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2018)