
मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और उत्तरी जम्मू-कश्मीर पर हल्की बारिश हो सकती है।
बाकी भागों में शुष्क मौसम बना रहेगा। पश्चिम हिमालय के पहाड़ी भागों और उत्तर पश्चिमी मैदानी भागों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी आयेगी, जिसके कारण यहाँ शीत लहर का प्रकोप समाप्त हो जायेगा। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान पर शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। उत्तर पश्चिम मैदानी इलाकों पर पाला पड़ने की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु पर हल्की वर्षा देखी गयी। बाकी भागों में शुष्क मौसम बना रहा। गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिमी मैदानी भागों की न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। दिल्ली में प्रदूषण खराब श्रेणी में ही बना रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तरी राजस्थान पर बना हुआ है। एक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्वी अरब सागर से पूर्वी अरब सागर की ओर जा रही है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2018)