शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिफ्ट निफ्टी में दमदार बढ़त, Sensex-Nifty में गैपअप शुरुआत के आसार

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (23 सितंबर) को गैपअप शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 121.50 अंकों की दमदार तेजी दिखायी दे रही है और ये 0.47% की बढ़त के साथ 25,955.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (20 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार हल्की के साथ खुले थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने तक दिन के निचले स्तर पर पहुँच गये थे। हालाँकि बाजार इन स्तरों से संभले और धीरे-धीरे ऊपर की तरफ बढ़ते रहे। डेढ़ बजे के आसपास बाजार एक बार फिर से मुनाफावसूली के दबाव में टूट गये। यहाँ से बाजार संभले और उतार-चढ़ाव के बीच दिन के उच्च स्तर के कारीब दमदार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 375.15 अंकों की तेजी आयी और ये 1.48% की बढ़त के साथ 25,790.95 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 1359.51 अंकों की उछाल आयी और ये 84,544.31 के स्तर पर पहुँच गया, ये 1.63% जोड़ कर बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज तेजी के रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में आज अवकाश के कारण कारोबार बंद है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 69.75 अंकों की तेजी है और ये 0.38% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 3.43 अंकों की उछाल है और ये 0.13% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 11.17 अंकों की तेजी है और ये 0.41% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार शुक्रवार (20 सितंबर) को डेढ़ फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए थे। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) जहाँ 98.73 अंकों की नरमी के साथ 1.20% टूट कर 8,229.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 115.15 अंकों की गिरावट के साथ 7,500.26 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 282.37 अंकों के नुकसान के साथ 18,720.01 के स्तर पर आ गया और 1.51% टूट कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (20 सितंबर) को मिलेजुले रुख के साथ कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस में जहाँ 38.17 अंकों की मामूली तेजी आयी और यह 0.09% की बढ़त के साथ 42,063.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.36% या 65.66 अंकों की नरमी देखने को मिली और यह 18,948.32 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 11.10 अंक या 0.19% टूट कर 5,702.60 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"