शेयर मंथन में खोजें

Gift Nifty 1% से ज्यादा टूटा, भारतीय बाजार में कारोबार की गैपडाउन शुरुआत के आसार

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (07 अप्रैल) को कारोबार की गैपडाउन शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 268.00 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और ये 1.20% टूटकर 22,063.00 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले शुक्रवार (04 अप्रैल) को भारतीय बाजार अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा पारस्परिक शुल्क लगाने की घोषणा के बाद गिरावट के साथ खुले और पूरे दिन लाल निशान में बने रहे। हालाँकि, शुरुआती करेक्शन के बाद बाजार ने सँभलने की कोशिश की और 10 बजे के आसपास दिन के उच्च स्तर को छूने में सफल रहे। मगर दोनों सूचकांक इस स्तर पर टिक नहीं पाये और बिकवाली के दबाव में ढह गये। इसके बाद दोनों सूचकांक में पूरे दिन लगातार नरमी बनी रही और 3 बजे के आसपास ये दिन के निम्न स्तर पर पहुँच गये। यहाँ से मामूली सुधार करते हुए ये एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 345.65 अंकों की गिरावट आयी और ये 1.49% टूटकर 22,904.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 930.67 अंक के नुकसान के साथ 75,364.69 के स्तर पर पहुँच गया और 1.22% टूटकर बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज भी गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में आज भी जहाँ 2,188.74 अंकों की भारी गिरावट है और ये 6.93% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 1,993.99 अंकों का नुकसान है और ये 8.73% टूटकर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 113.39 अंकों की नरमी है और ये 4.60% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में अवकाश है और कारोबार बंद है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार शुक्रवार (04 अप्रैल) को भी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 419.76 अंकों की गिरावट आयी और ये 5.21% की सुस्ती के साथ 8,054.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 324.03 अंक टूटकर 7,274.95 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 1,075.67 अंकों के नुकसान के साथ 20,641.72 के स्तर पर आ गया और इसमें 5.21% की गिरावट रही।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी शुक्रवार (04 अप्रैल) को भारी गिरावट दर्ज की गयी। डॉव जोंस जहाँ 2,231.07 अंकों की गिरावट आयी और यह 5.50% के नुकसान के साथ 38,314.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट सर्वाधिक 5.82% या 962.82 अंक टूटकर 15,587.79 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 322.44 अंक या 5.97% के नुकसान के साथ 5,074.08 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"