शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में बहार है जारी, सेंसेक्स पहली बार हुआ साठ हजारी

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार की तेजी जारी रही।

इससे पहले गुरुवार को भारतीय बाजार में मजबूती दर्ज की गयी थी। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 59,885.36 के मुकाबले आज शुक्रवार की सुबह बढ़त के साथ 60,158.76 पर खुला। आज सुबह के ही कारोबार में सेंसेक्स ऊपर की ओर 60,333.00 तक चढ़ गया, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक शिखर है। आज पूरे दिन भारतीय शेयर बाजार में मजबूती का रुझान बना रहा और आखिरकार सेंसेक्स 163.11 अंकों या 0.27% की बढ़त के साथ 60,048.47 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह सेंसेक्स का उच्चतम स्तर है। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 14 शेयरों में मजबूती, जबकि 16 शेयरों में कमजोरी रही।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो आज एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 3.72% और महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा (M&M) में 2.74% की तेजी रही। दूसरी ओर टाटा स्टील (Tata Steel) में 3.60% की गिरावट दर्ज की गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 17,822.95 के मुकाबले शुक्रवार को एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) ऊपर की ओर 17,947.65 तक चढ़ गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका नया सर्वकालिक शिखर है। आज के कारोबार के अंत में यह 30.25 अंकों या 0.17% की तेजी के साथ 17,853.20 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह निफ्टी का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। आज निफ्टी के 20 शेयरों में मजबूती, जबकि 30 शेयरों में कमजोरी देखी गयी। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"