शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में हुई बढ़त, डॉव जोंस 62 अंक मजबूत

शुक्रवार 30 जून को तेल की कीमतों के साथ ही अमेरिकी बाजार में भी बढ़त दर्ज की गयी।

समाप्त हुए सप्ताह में अमेरिकी बाजार में अधिकतर इंडेक्स भी हरे निशान में रहे, जिन्हें नाइकी शेयरों में तेजी से सहारा मिला। वहीं शुक्रवार को ही समाप्त हुई 2017 की पहली छमाही प्रमुख सूचकांकों के लिए शानदार रही। पहली छमाही में एसऐंडपी ने 2013 से और नैस्डैक ने पिछले 8 सालों में अधिक बढ़त हासिल की।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 62.6 अंक (0.29%) की तेजी के साथ 21,349.63 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3.93 अंक या 0.06% की मामूली गिरावट के साथ 6,140.42 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 3.71 अंक (0.15%) की बढ़त हुई और यह 2,423.41 पर बंद हुआ। इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.41% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं यूरोपीय बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"