शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

समर्थन स्तरों के आसपास अपनायें खरीदारी की रणनीति, जारी रह सकती है तेजी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (28 अगस्त) को बेंचमार्क सूचकांक 25129.60 अंक के सर्वकालिक शिखर  पर पहुँच गये। हालाँकि इन स्तरों पर मुनाफावसूली आन से निफ्टी 35 अंक ऊपर, जबकि सेंसेक्स 74 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के संदर्भ में आईटी और फार्मा सूचकांक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और दोनों में 1% से ज्यादा की बढ़त आयी, जबकि मीडिया सूचकांक 1.50% तक टूट गया। तकनीकी नजरिये से बाजारों के नये शिखर छूने के बावजूद समर्थन स्तरों के पास गिरावट में खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए। 

24900/81300 के स्तर निर्णायक हैं और बाजार जब तक इनके नीचे बंद नहीं होगा, तब तक तेजी का रुझान जारी रहने के आसार हैं। ऊपर की तरफ बाजार 25200-25225/82300-82500 के स्तरों की तरफ बढ़ सकते हैं।

इसके विपरीत 24900/81300 के स्तर के नीचे बंद होने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है, जो 24750-24600/80900-80500 के स्तरों तक गिरावट का कारण बन सकता है। इसलिए 24900/81300 के स्तरों पर समर्थन स्तर छूने के बाद सूचकांक अगर वापसी की संरचना बनाते हैं, तो खरीदारी के बारे में सोच सकते हैं।

बैंक निफ्टी 50900 और 51400 के स्तरों के बीच पिछले तीन दिनों से कंसोलिडेट कर रहा है। ऐसे में 50800 के स्तरा पर बंद भाव के आधार पर स्टॉप लॉस रखते हुए 51000 और 50900 अंक के दायरे में खरीदारी का विचार कर सकते हैं। ऊपर की तरफ 51800-52000 के स्तरों तक जाने का सामर्थ्य है।

(शेयर मंथन, 29 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बजट 2024 : याद करेंगे आप 20 साल बाद! - निवेश मंथन पत्रिका (अगस्त 2024)

    इस साल के पूर्ण बजट से एक बदलाव ऐसा आया है, जिसे अभी या अगले 4-5 साल में नहीं, बल्कि शायद 20-30 साल बाद ज्यादा शिद्दत से महसूस किया जायेगा। और यह बात है दीर्घावधि पूँजीगत लाभ (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन की समाप्ति।

  • सेंसेक्स होगा 1 लाख पार - निवेश मंथन पत्रिका (जुलाई 2024)

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आशा में छह महीने पहले भी भारतीय शेयर बाजार खूब उत्साहित था। वह आशा पूरी जरूर हुई, लेकिन गठबंधन की लाठी का थोड़ा सहारा लेकर। फिर भी, बाजार में बहुत-से जानकारों ने अब अगले 12 महीनों में ही सेंसेक्स 1 लाख पर होने के अनुमान रख दिये हैं।

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"