शेयर मंथन में खोजें

Sensex Nifty में आज भी जारी रह सकती है तेजी, गिफ्ट निफ्टी समेत दुनियाभर के बाजारों में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (06 मार्च) को हरे निशान में कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 27.00 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.12% की उछाल के साथ 22,483.00 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले बुधवार (05 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार में पिछले 10 कारोबारी सत्र से चली आ रही गिरावट को विराम मिला। दोनों सूचकांक न सिर्फ हरे निशान में खुले, बल्कि पूरे दिन तेजी के दायरे में बने रहे। बाजार में गैप-अप शुरुआत के बाद धीरे-धीरे मगर मजबूत बढ़त देखने को मिली। दिन के निचले स्तर से सत्र की शुरुआत करने के बाद दोनों सूचकांक ने दिन के उच्च स्तर के करीब 1% से ज्यादा की बढ़त के साथ सत्र को समाप्त किया। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 254.65 अंकों की तेजी आयी और ये 1.15% जोड़ कर 22,337.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई के सेंसेक्स में 740.30 अंक की उछाल आयी, ये 73,730.23 के स्तर पर आ गया और 1.01% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज तेजी के रुख के साथ कारोबार दिखायी दे रहा है। जापान के निक्केई में 307.78 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.82% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 522.30 अंकों की उछाल है और ये 2.21% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 22.25 अंकों की तेजी है और ये 0.87% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 23.71 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और ये 0.71% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार बुधवार (05 मार्च) को मिश्रित रुख के साथ बंद हुए। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 3.16 अंकों की मामूली गिरावट आयी और ये 0.04% की नरमी के साथ 8,755.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 125.83 अंक जोड़ कर 8,173.75 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 754.22 अंकों के जबरदस्त उछाल के साथ 23,081.03 के स्तर पर आ गया और 3.27% की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (05 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 485.60 अंकों की तेजी आयी और यह 1.14% की बढ़त के साथ 43,006.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 1.46% या 267.57 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 18,552.73 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 64.48 अंक या 1.12% जोड़ कर 5,842.63 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 06 मार्च 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"